Saving Schemes Idea: महिलाएं इन 3 योजनाओं में कर सकती हैं निवेश, हो सकता है अच्छा मुनाफा

Saving Schemes Idea: महिलाएं इन 3 योजनाओं में कर सकती हैं निवेश, हो सकता है अच्छा मुनाफा
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Saving Schemes Idea: क्या आप ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पैसा सुरक्षित रहे और आपको अच्छा खासा मुनाफा भी हो? अगर हां, तो ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनका आप लाभ उठा सकते हैं। सरकार महिलाओं के लिए भी बचत योजनाएं चलाती है। ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें उच्च ब्याज लाभ मिलता है। अगर आप महिला हैं या घर में किसी महिला के लिए निवेश करने की सोच रही हैं, तो आइए आपको ऐसी 3 योजनाओं के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए आपको अधिक रिटर्न मिल सकता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम

अगर आपके पास अच्छी खासी रकम है और आप एकमुश्त रकम जमा करना चाहती हैं, तो आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने के बारे में सोच सकती हैं। अलग-अलग बैंक और वित्तीय संस्थान FD पर अलग-अलग ब्याज दरें देते हैं। अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो आपको करीब 0.50 फीसदी ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, इसमें 60 साल से कम और 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी निवेश कर सकते हैं और FD पर अधिक रिटर्न पा सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में खाता खोलना होगा। इसमें न्यूनतम निवेश 1000 रुपये और अधिकतम निवेश 30 लाख रुपये तक हो सकता है। इसमें सालाना 8.20 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

सोने के आभूषण खरीदने के बजाय आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी निवेश कर सकते हैं। इसे सोने में निवेश का सुरक्षित तरीका माना जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड धारकों को सालाना 2.50 प्रतिशत का ब्याज लाभ मिलता है। इसमें सोने की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी का लाभ धारकों को दिया जाता है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment