शक्तिनगर के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। शक्तिनगर के लिए बादशाहपुर डिपो से बस सेवा पुनः बृहस्पतिवार से शुरू हो गई।
बादशाहपुर डिपो केंद्र प्रभारी शशि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि यहां से शक्तिनगर के लिए पुन: बस सेवा शुरू हो गयी है। 10 बजे सुबह यहां से शक्तिनगर के लिए बस प्रस्थान करेगी। बस सुबह 11.30 बजे प्रयागराज (जीरोरोड), दोपहर 2.30 बजे मिर्जापुर व 7 बजे शाम को शक्तिनगर पहुंचेगी। वहां से रात 8 बजे बादशाहपुर के लिए बस प्रस्थान करेगी।