नई दिल्ली।। आज ट्रेड पूरे देश में यूनियनों ने ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर यह बंद बुलाया है। बैंक, बीमा, डाक, कोयला खदान, हाईवे और कंस्ट्रक्शन जैसे क्षेत्रों के लगभग 25 करोड़ कर्मचारी इसमें शामिल हैं।
यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां कंपनियों को फायदा पहुंचा रही हैं और मजदूरों के खिलाफ हैं। किसान और खेत मजदूर भी इस बंद में हिस्सा लेंगे।
बुधवार आज को देशभर के प्रमुख श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह आंदोलन मुख्य रूप से चार श्रम संहिताओं सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है।
श्रमिक संगठनों का दावा है कि इस बंद में करीब 25 करोड़ कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे बैंक, बीमा, परिवहन, डाक, कोयला, उद्योग, और निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।







