अजब MP की गजब कहानी! छात्रों को बंटने वाली थी साइकिलें, इसके पहले ही प्रिंसिपल ने कर दिया ये कांड

By: MPLive Team

On: Wednesday, July 9, 2025 11:22 AM

अजब MP की गजब कहानी! छात्रों को बंटने वाली थी साइकिलें, इसके पहले ही प्रिंसिपल ने कर दिया ये कांड
Google News
Follow Us
---Advertisement---

वैसे तो आपने चोरी की घटनाएं कई सारी सुनी होंगी, लेकिन ये चोरी कुछ खास है। इस बार चोर कोई और नही बल्कि एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल है, सिंगरौली जिले के एक सरकारी स्कूल से साइकिलें चोरी कर ली हैं। यह साइकिलें एमपी सरकार की योजना के तहत छात्रों को दी जाने वाली थीं। फिलहाल पुलिस ने जिले के खैरा गाँव मे छापेमारी कर 23 साइकिलें बरामद की है.

दरअसल मामला सिंगरौली जिले के शासकीय हाई स्कूल खटाई में स्कूल के प्राचार्य जयकांत चौधरी ने तीन माह पहले स्कूल से साइकिलें चोरी कर खैरा गाँव के एक व्यक्ति के यहाँ छिपा दिया, 3 माह बाद जैसे ही स्कूल के प्राचार्य साइकिलें बेचनें की प्लान बनाया ,पुलिस को इसकी भनक लग गई,पुलिस ने खैरा गाँव के एक व्यक्ति के यहाँ से 23 साइकिलें बरामद की है .पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है, इस तरह की चोरी का यह कोई पहला मामला नही है, इसके पहले भी इस जिले में इस तरह के मामले सामने आ चुके है लेकिन उन मामलों में कोई भी कार्यवाही नही हुई थी.अब इस बार की कार्यवाही से सरकारी स्कूलों में चोरी को अंजाम देने वाले जिम्मेदारों पर भय बना रहेगा.

वहीँ मामले सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि साइकिलें गैर कानूनी तौर से बेचनें की नीयत से रखी गई थी,प्राचार्य के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी.

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment