MP News: पार्टी मनाने गया युवक कालियासोत डैम में डूबा, दोस्तों ने मोबाइल में रिकॉर्ड की दर्दनाक मौत

By: MPLive Team

On: Wednesday, July 9, 2025 11:34 AM

MP News: पार्टी मनाने गया युवक कालियासोत डैम में डूबा, दोस्तों ने मोबाइल में रिकॉर्ड की दर्दनाक मौत
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: भोपाल के कलियासोत डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक और पार्टी मनाने गया एक 22 साल का युवक पानी में डूब गया। यह दिल दहला देने वाली घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई क्योंकि युवक के दोस्त उसका वीडियो बना रहे थे। मृतक की पहचान वेंकटेश विशाल नायडू के रूप में हुई है। शुरुआत में वह आसानी से तैरता हुआ दिखाई देता है लेकिन लौटते समय उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। वीडियो में उसके दोस्त कहते हुए सुनाई देते हैं कि “सांस फूल रही है उसकी”। कुछ ही पल में विशाल पानी में समा गया।

पुलिस को दी गई जानकारी, गोताखोरों ने निकाला शव

जैसे ही दोस्तों को अहसास हुआ कि विशाल डूब गया है तो उन्होंने घबराकर तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों की टीम भेजी और काफी प्रयासों के बाद विशाल का शव डैम से बाहर निकाला गया। यह हादसा एक दुखद चेतावनी है कि चाहे कोई कितना भी अच्छा तैराक क्यों न हो, प्राकृतिक जल स्रोतों में सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

MP News: पार्टी मनाने गया युवक कालियासोत डैम में डूबा, दोस्तों ने मोबाइल में रिकॉर्ड की दर्दनाक मौत

शहडोल में तीन मासूमों की नाले में डूबने से मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से भी एक और दुखद खबर आई जहां बारिश से भरे नाले में तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई साहिल यादव (09), शौर्य यादव (07) और उनका चचेरा भाई शिवम यादव (10) शामिल थे। ये तीनों गांव के रोहनिया क्षेत्र के केरहाई टोला में एक तेज बहाव वाले नाले में नहाने गए थे। नाले का बहाव इतना तेज था कि तीनों बच्चे उसमें बह गए। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिवार में पसरा मातम, सावधानी की दरकार

इन दोनों घटनाओं ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। भोपाल और शहडोल की ये घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। खासकर बारिश के मौसम में नदियों, डैमों और नालों में नहाना जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन और पुलिस दोनों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में जलस्तर वाले स्थानों से दूर रहें और बच्चों को कभी भी अकेले ऐसे स्थानों पर न भेजें।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment