Samsung आज यानी 9 जुलाई को अपना बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस मेगा इवेंट में कंपनी अपने नए फोल्ड और फ्लिप फोन लॉन्च करने वाली है, जिनमें Samsung Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 सबसे खास होंगे। लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने अपने मौजूदा Galaxy Z Fold 6 5G की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है। अगर आप भी लंबे समय से फोल्डेबल फोन खरीदने का मन बना रहे थे, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है क्योंकि यह डिवाइस अब भारी छूट के साथ Amazon पर उपलब्ध है।
Galaxy Z Fold 6 की नई कीमत और बैंक ऑफर्स
Samsung Galaxy Z Fold 6 को पिछले साल ₹1,64,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल यह फोन Amazon पर ₹1,25,499 में मिल रहा है यानी सीधे ₹39,500 की छूट दी जा रही है। यही नहीं, इस पर और भी बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आपके पास Amazon Pay ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको अतिरिक्त ₹3,764 की छूट मिल सकती है। वहीं HDFC बैंक कार्डधारकों को इस पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी आप कुल मिलाकर ₹45,000 तक की बचत कर सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर से कीमत हो सकती है और भी कम
अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो और भी ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। Samsung Galaxy Z Fold 6 पर ₹52,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। हालांकि, यह एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की हालत और मॉडल पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप iPhone 15 एक्सचेंज करते हैं तो आपको करीब ₹38,600 तक का फायदा मिल सकता है। इस तरह अगर सारे ऑफर्स का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन ₹1 लाख से भी कम कीमत में मिल सकता है।
Galaxy Z Fold 6 5G की दमदार स्पेसिफिकेशन
अब बात करते हैं इसके फीचर्स की। Samsung Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच की AMOLED 2X कवर स्क्रीन मिलती है और अंदर की ओर 7.6 इंच की बड़ी फोल्डेबल AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव शानदार होता है। इसमें Qualcomm का दमदार Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इस फोन में 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। यानी फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए ये फोन किसी परफेक्ट पैकेज से कम नहीं।







