देशभर में लव जिहाद को लेकर बहस और बवाल का माहौल है लेकिन पहली बार इसके पीछे की साजिश का सबूत खुद कैमरे पर सामने आया है। इंदौर में दो युवकों साहिल शेख और अल्ताफ ने पुलिस हिरासत में यह कबूल किया है कि उन्हें लव जिहाद के लिए पैसे दिए गए थे। साहिल ने अपना नाम बदलकर अर्जुन और अल्ताफ ने राज रख लिया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें प्रेमजाल में फंसाया। जब लड़कियों को उनकी असलियत पता चली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अब ये दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं।
पैसे देकर लड़कियों को फंसाने का आरोप अनवर कादरी पर
इस मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक अनवर कादरी ने साहिल को दो लाख और अल्ताफ को एक लाख रुपये देकर हिंदू लड़कियों को फंसाने और शादी करने के लिए उकसाया था। यह रकम उन्हें ‘लव जिहाद’ की साजिश के तहत दी गई थी। अनवर कादरी पहले भी कई विवादों में रह चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं जिनमें हत्या की कोशिश, दंगा, साम्प्रदायिक हिंसा और धार्मिक स्थलों पर हमला शामिल है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ एनएसए भी लगा दिया है और उस पर इनाम घोषित कर दिया गया है।

अनवर कादरी का आपराधिक इतिहास और गिरफ्तारी की कोशिशें
अनवर कादरी फिलहाल फरार है लेकिन पुलिस की सख्ती से वह डरा हुआ है। उसे इस बात का डर है कि उसके घर पर प्रशासन बुलडोजर चला सकता है इसीलिए उसने कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 13 जून को साहिल और अल्ताफ की गिरफ्तारी के बाद 16 जून को पुलिस ने अनवर कादरी पर केस दर्ज किया। पुलिस को शक है कि अनवर ने न सिर्फ इन दो युवकों को बल्कि और भी कई लड़कों को लव जिहाद के लिए फंडिंग की है। अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।
अब लव जिहाद के पीछे के चेहरे होंगे बेनकाब
यह मामला केवल दो युवकों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। इंदौर पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है। जिस तरह से साहिल और अल्ताफ ने अपने बयान में सब कुछ कैमरे पर कबूल किया है उससे यह साफ हो गया है कि लव जिहाद एक सुनियोजित साजिश है जिसमें युवकों को फंडिंग कर हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन बुलडोजर चलाकर इस साजिश को जड़ से खत्म करेगा और क्या अनवर कादरी की गिरफ्तारी से बाकी चेहरों का भी खुलासा होगा।







