MP News: श्मशान में अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव जब्त किया, इलाके में मचा हड़कंप

By: MPLive Team

On: Saturday, July 12, 2025 10:35 AM

MP News: श्मशान में अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव जब्त किया, इलाके में मचा हड़कंप
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: अधारताल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत के बाद शुक्रवार को जब परिजन और पड़ोसी उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेकर श्मशान पहुंचे तो वहां अचानक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी को चौंकाते हुए शव को जब्त कर लिया और अपने साथ ले गई। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन बाद में पुलिस ने कारण बताया तो लोग शांत हो गए।

उत्तर प्रदेश में रहने वाले बेटे ने जताई थी हत्या की आशंका

दरअसल 55 वर्षीय कृष्णा सोमी महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की टंकी के पास रहते थे। वे पिछले आठ साल से अपनी बहन पुष्पा पिल्लई के साथ वहीं रह रहे थे। गुरुवार को उनकी अचानक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर बहन पुष्पा ने उनके बेटे हेमंत और बेटी राधिका को दी जो उत्तर प्रदेश के आगरा में रहते हैं। हेमंत उस समय नासिक में थे। जब उन्हें पिता की मौत की खबर मिली तो वे तुरंत जबलपुर के लिए रवाना हो गए।

MP News: श्मशान में अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव जब्त किया, इलाके में मचा हड़कंप

बिना बेटे के पहुंचे ही शुरू कर दी अंतिम क्रिया

हेमंत के पहुंचने से पहले ही रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी और शुक्रवार को शव को लेकर सीधे श्मशान पहुंच गए। जैसे ही हेमंत को यह जानकारी मिली कि बिना उनके पहुंचने के अंतिम क्रिया हो रही है तो उन्हें अपने पिता की मौत पर शक हुआ। उन्होंने अधारताल थाने में फोन करके कहा कि उन्हें अपने पिता की मौत संदिग्ध लग रही है और इसकी जांच होनी चाहिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सुहागी श्मशान पहुंची और अंतिम संस्कार की तैयारी को रोकते हुए शव को चिता से नीचे उतार लिया। फिर पुलिस शव को अपने साथ लेकर मेडिकल अस्पताल ले गई जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद हीमंत और अन्य परिजनों को शव सौंप दिया गया। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment