MP Tourism Board: मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड को “नेशनल अवॉर्ड” मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी। “Responsible Tourism Mission” को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला है।
दरअसल, मुंबई में आयोजित एक समारोह में मध्य प्रदेश को “Most Effective & Transformational Initiative” का पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा – यह पुरस्कार पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मध्य प्रदेश की नई पर्यटन नीति को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक मान्यता मिली है। यह पर्यटन को रोज़गार, संस्कृति और विकास से जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।
मध्य प्रदेश का पर्यटन मॉडल देश के लिए प्रेरणा बन गया है। स्थानीय भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास को राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। “Responsible Tourism” से जुड़ी परियोजनाओं का प्रभाव देश भर में देखा गया है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन बोर्ड की टीम की प्रशंसा की और सभी को शुभकामनाएँ दीं।