आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि महिलाओं का इस्तेमाल किया जाने वाला एक साधारण हैंडबैग इतनी भारी-भरकम कीमत में बिक सकता है। लेकिन 10 जुलाई 2025 को ऐसा ही हुआ जब दुनिया का पहला ओरिजिनल बिर्किन बैग नीलामी में 8.6 मिलियन यूरो यानी लगभग 86.31 करोड़ रुपये में बिक गया। सबसे खास बात ये रही कि यह नीलामी सिर्फ 10 मिनट में पूरी हो गई। इस नीलामी में कुल 9 खरीदारों ने हिस्सा लिया लेकिन एक जापानी कंपनी ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह हैंडबैग अपने नाम कर लिया।
फ्रांस की लग्जरी ब्रांड Hermes का बनाया हुआ है यह बैग
यह बिर्किन बैग मशहूर फ्रेंच लग्जरी ब्रांड Hermes द्वारा तैयार किया गया था। इस ब्रांड का नाम पहले से ही महंगे फैशन प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। इस बैग की नीलामी पेरिस के फैशन आइकन्स की नीलामी के दौरान Sotheby’s द्वारा की गई थी। यह अब तक की सबसे महंगी कीमत पर नीलाम हुआ हैंडबैग बन गया है। यह बैग मशहूर ब्रिटिश अभिनेत्री, गायिका और फैशन आइकन जेन बिर्किन के नाम पर डिजाइन किया गया था। इसी वजह से इसे “OG Birkin Bag” भी कहा जाता है।
कौन है 86 करोड़ का बैग खरीदने वाला खरीददार?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी रकम में ये बैग खरीदा किसने? जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘Valuence Japan’ नाम की एक कंपनी ने इस बैग के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई और इसे खरीद लिया। यह कंपनी लग्जरी सामान को रिसेल करने का काम करती है और यह Valuence Holdings Inc. की एक मुख्य इकाई है जो कि पुराने महंगे सामानों के री-यूज़ बिजनेस में सक्रिय है। हालांकि Sotheby’s ने खरीदार की असली पहचान उजागर नहीं की है और सिर्फ इतना कहा है कि यह बैग जापान के एक प्राइवेट कलेक्टर ने फोन पर बोली लगाकर खरीदा है।
सोशल मीडिया पर भी मचा बिर्किन बैग को लेकर हंगामा
जब से यह खबर सामने आई है कि एक बिर्किन बैग 86 करोड़ रुपये में बिका है तब से सोशल मीडिया पर भी यह खबर खूब वायरल हो रही है। लोग हैरान हैं कि आखिर एक बैग में ऐसा क्या है जो इसकी कीमत इतनी ज़्यादा हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस जापानी खरीदार के पास पहले से ही 80 से अधिक बिर्किन बैग्स हैं जिनमें से 30 दुर्लभ और महंगे लेदर से बने हुए हैं। इस वजह से यह कलेक्टर फैशन और लग्जरी आइटम्स की दुनिया में काफी मशहूर माना जाता है।







