जेल में मोबाइल की एंट्री का अनोखा तरीका, कैदी ने निगला और पहुंच गया ऑपरेशन टेबल पर

By: MPLive Team

On: Sunday, July 13, 2025 12:04 PM

जेल में मोबाइल की एंट्री का अनोखा तरीका, कैदी ने निगला और पहुंच गया ऑपरेशन टेबल पर
Google News
Follow Us
---Advertisement---

शिवमोगा सेंट्रल जेल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांजा तस्करी के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया। जानकारी के अनुसार कैदी ने पकड़े जाने के डर से यह कदम उठाया। कुछ दिनों बाद उसे पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई तो उसने जेल कर्मचारियों को बताया कि उसने गलती से एक पत्थर का टुकड़ा निगल लिया है। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां की जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया कि उसके पेट में एक मोबाइल फोन है। डॉक्टरों ने सर्जरी करके यह फोन उसके पेट से बाहर निकाला।

कैदी को हुआ पेट दर्द तो खुला राज

दरअसल 30 वर्षीय कैदी दौलत उर्फ गुंडू, जो कि एक नशा तस्करी के मामले में दस साल की सजा काट रहा है, ने 24 जून को जेल स्टाफ से पेट दर्द की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसने गलती से कोई पत्थर का टुकड़ा निगल लिया है। उसे तुरंत इलाज के लिए मैकगन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब एक्स-रे और अन्य जांच की तो उनके होश उड़ गए क्योंकि पेट में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसी चीज़ दिखाई दी।

जेल में मोबाइल की एंट्री का अनोखा तरीका, कैदी ने निगला और पहुंच गया ऑपरेशन टेबल पर

सर्जरी के दौरान निकला तीन इंच लंबा मोबाइल

जांच रिपोर्ट सामने आते ही डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की सिफारिश की। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को दौलत के पेट से एक मोबाइल फोन मिला जिसकी लंबाई तीन इंच और चौड़ाई एक इंच थी। यह सर्जरी 8 जुलाई को सफलतापूर्वक पूरी की गई। सर्जरी के बाद मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से बाहर निकालकर जेल प्रशासन के हवाले कर दिया गया। यह देख सभी हैरान थे कि इतनी बड़ी चीज़ को निगलना कैसे संभव हुआ।

कैदी पर दर्ज हुआ नया मामला

जेल अधीक्षक पी. रंगनाथ ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और तुंगा नगर थाने में दौलत के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज कराई गई। अब इस कैदी पर जेल परिसर में प्रतिबंधित वस्तु लाने का भी मामला दर्ज हो चुका है। बता दें कि दौलत को जून 2024 में शिवमोगा जिला कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी के मामले में दोषी पाया था और उसे दस साल की कठोर सजा सुनाई थी। अब इस नई हरकत से उसकी मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं और जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment