Satna में दर्दनाक हादसा; खेत में धान बोने गईं दो बहनों की बोरवेल में डूबने से मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

सतना। मध्य प्रदेश के सतना के नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ कला गांव में रविवार शाम 5 बजे एक दुखद घटना घटी। खेत में बने एक पुराने बोरवेल में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। सोमवती (16 वर्ष) पुत्री छक्कू का शव पहले ही बरामद किया जा चुका है। दूसरी लड़की दुर्गा (12 वर्ष) पुत्री संतोष अहिरवार का शव 20 फीट गहरे गड्ढे में फंसा हुआ था।

स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात एसडीएम जितेंद्र वर्मा, पुलिस प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। जेसीबी से बांध खोदा गया और पानी निकाला गया, जिसके बाद दुर्गा का शव बरामद किया जा सका। इस हादसे ने पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है।

दूसरी लड़की का शव रात करीब 2 बजे मिला।

जानकारी के अनुसार, सोमवती का शव घटना के कुछ घंटे बाद बरामद कर लिया गया था और करीब सात घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रात करीब 2 बजे दुर्गा का शव बरामद कर लिया।

पैर धोने के लिए खेत में गई थीं

घटना रविवार शाम की है जब दोनों बच्चियाँ धान की रोपाई के बाद पैर धोने के लिए खेत में गई थीं। बताया जा रहा है कि गजानंद मिश्रा के खेत में बना बोरवेल खुला था और जैसे ही उन्होंने उसमें कदम रखा, दोनों बच्चियाँ गहरे पानी में गिर गईं। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँच गए।

पहले भी एक बोरवेल खोदा गया

पता चला है कि दुर्घटनास्थल पर पहले भी एक बोरवेल खोदा गया था, लेकिन पानी की कमी के कारण किसान ने केसिंग पाइप निकालकर गड्ढे को मिट्टी से भर दिया था। हाल ही में हुई बारिश के कारण मिट्टी ढह गई और गड्ढा गहरा हो गया। यह खतरनाक गड्ढा बारिश के पानी से भर गया, जिससे कोई अंदाजा नहीं लगा सका कि इसकी गहराई कितनी है और यह हादसा हो गया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment