स्पेन में बोले CM मोहन यादव, ‘MP और स्पेन जुड़वा भाई, साथ बढ़ाएंगे विकास की रफ्तार’

By: MPLive Team

On: Thursday, July 17, 2025 9:29 AM

स्पेन में बोले CM मोहन यादव, ‘MP और स्पेन जुड़वा भाई, साथ बढ़ाएंगे विकास की रफ्तार’
Google News
Follow Us
---Advertisement---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और स्पेन दो प्राचीन सभ्यताओं के वाहक हैं और दोनों देशों ने नैतिक मूल्यों के आधार पर अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश जुड़वां भाइयों की तरह हैं और अब विकास की दिशा में साथ बढ़ेंगे। उन्होंने यह बात स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित इनवेस्ट इन एमपी बिजनेस फोरम मीट को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेन ने संस्कृति और तकनीक दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश भी तेजी से विकसित हो रहा है और यहां निवेश करना निसंदेह लाभकारी सौदा है। उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि यदि आप भारत में निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक बार मध्यप्रदेश अवश्य आएं, आप मध्यप्रदेश को कभी भूल नहीं पाएंगे।

पर्यटन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में खनिज, पर्यटन, दवा उद्योग, तकनीकी विकास और बड़े उद्योगों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पर्यटन राज्य मध्यप्रदेश है। राज्य में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहां नई तकनीक का उपयोग कर विकास की अपार संभावनाएं हैं। भारत के मध्य क्षेत्र में स्थित होने के कारण मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी तेजी से अग्रणी बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप भारत के किसी भी राज्य में उद्योग स्थापित करेंगे, तो मध्यप्रदेश की आवश्यकता अवश्य पड़ेगी। राज्य सड़क मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल और वायु मार्ग से देश और विदेश से जुड़ा हुआ है, जिससे निवेशकों को लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई में विशेष लाभ मिलेगा।

स्पेन में बोले CM मोहन यादव, ‘MP और स्पेन जुड़वा भाई, साथ बढ़ाएंगे विकास की रफ्तार’

निवेशकों को सुरक्षित निवेश के लिए आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से मध्यप्रदेश में बिना किसी हिचक के सुरक्षित निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 18 प्रकार की हाईटेक औद्योगिक नीतियों का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों को पूंजी रिटर्न देने में पीछे नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रभावित कर रहा है और भारत सरकार भी घरेलू और विदेशी निवेशकों को यहां निवेश करने पर कई प्रकार की रियायतें दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी तेजी से बढ़ाई जा रही है और नई मेडिकल डिवाइस के लिए देशी और विदेशी कंपनियां निवेश कर रही हैं। अब मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे पर्यटन और चिकित्सा क्षेत्र में निवेश के अवसर और बढ़ गए हैं।

मध्यप्रदेश: संस्कृति, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में अपार संभावनाओं की भूमि

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव और एमडी टूरिज्म डॉ. इलैया राजा टी., एमडी एमपीआईडीसी डॉमुली शुक्ला, फ्रेंड्स इन एमपी इन स्पेन के सदस्य और बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं निवेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि मध्यप्रदेश में हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राज्य है। भारत में स्थित 62 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में से 18 मध्यप्रदेश में हैं। राज्य में दो ज्योतिर्लिंग और दुनिया की प्राचीन नदियों में से एक मां नर्मदा का प्रवाह है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन विभाग ने कहा कि मध्यप्रदेश एक विश्वसनीय और अपार संभावनाओं वाला निवेश गंतव्य है। उन्होंने बताया कि राज्य की भौगोलिक स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन और स्थिर नेतृत्व इसे उद्योगों के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य बनाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भारत ने स्पेन को 5.93 बिलियन यूरो का निर्यात किया, जिसमें मध्यप्रदेश का योगदान 58.5 मिलियन यूरो रहा, जो राज्य की वैश्विक बाजार में मांग और निर्यात क्षमता को दर्शाता है।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment