मध्य प्रदेश की ग्वालियर सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत से सनसनी फैल गई है। देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर कैदी बृजेंद्र अर्गल को जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे किसी दूसरी जेल से ग्वालियर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को मौत की सूचना दी।
दरअसल, कैदी बृजेंद्र अर्गल की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कैदी को जेल से जयारोग्य अस्पताल भेजा गया। जयारोग्य अस्पताल के डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी बृजेंद्र अर्गल भिंड जिले के मेहगांव का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि कैदी सीहोर में हत्या के एक मामले में तीन साल की सजा काट रहा था। बुधनी सिविल कोर्ट ने जनवरी 2022 में बृजेंद्र को हत्या के मामले में दोषी ठहराया था। कैदी को होशंगाबाद जेल से ग्वालियर जेल शिफ्ट किया गया था।