Shahdol Suicide News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केशवाही पुलिस चौकी क्षेत्र के बलबहरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, समय लाल ने अपने घर के सामने लगे पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, समय लाल की पत्नी मायके गई थी और बार-बार बुलाने के बावजूद वह ससुराल वापस आने में आनाकानी कर रही थी। इससे नाराज और मानसिक रूप से परेशान समय लाल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना से गाँव में मातम छा गया है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जाँच कर रही है।







