CM मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया बड़ा तोहफा, Rakshabandhan से पहले उनके बैंक खातों में जमा होंगे 1500 रुपये!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: विदेश से लौटने के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2025) से पहले लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में बढ़ी हुई राशि भेज दी जाएगी।

लाडली बहनों के खातों में आने वाले हैं 1500 रुपये

दरअसल, ‘मध्य प्रदेश में निवेश’ से जुड़ी दुबई-स्पेन की सफल विदेश यात्रा के बाद भोपाल हवाई अड्डे पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। जहाँ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपये आने वाले हैं।

रक्षा बंधन से पहले बड़ा तोहफ़ा

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा, “9 अगस्त से पहले लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपये पहुँच जाएँगे। 1250 रुपये अलग और 250 रुपये अलग। यह पैसा रक्षाबंधन से पहले दिया जा रहा है। सरकार हर वादा पूरा करेगी। राज्य में विकास कार्य जारी रहेंगे।”

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment