MP में टैक्स फ्री हुई Tanvi the Great, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि फिल्म ‘Tanvi the Great’ मध्य प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी। उन्होंने यह घोषणा भोपाल के डीबी मॉल में आयोजित फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के बाद की, जहाँ मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म के महत्वपूर्ण किरदार अनुपम खेर, मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त और अन्य कलाकारों के साथ फिल्म देखी।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ऐसी सार्थक और प्रेरक फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, संस्कृति, धर्मेंद्र लोधी, भगवान दास सबनानी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘Tanvi the Great’ को टैक्स-फ्री किया

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हम सभी के लिए एक सामाजिक संदेश है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को टैक्स-फ्री करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों पर टैक्स लगाना सामाजिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने जैसा है।

मुख्यमंत्री ने सभी से इस फिल्म को देखने की अपील भी की। आपको बता दें कि पिछले 19 महीनों में मध्य प्रदेश में टैक्स से छूट पाने वाली यह चौथी फिल्म है। इससे पहले ‘द केरल स्टोरी’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को भी राज्य में टैक्स से छूट दी गई थी।

अनुपम खेर ने जताया आभार

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment