Gold Price Today Update: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के ताजा रेट!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Gold Price Today Update: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आज यानी शुक्रवार, 25 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। खासकर 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है। आज देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,01,000 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,600 रुपये से ज़्यादा है। वहीं, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत आज 1,17,900 रुपये पर कारोबार कर रही है।

अमेरिका-जापान-फिलीपींस व्यापार समझौता

हाल ही में, अमेरिका ने जापान और फिलीपींस के साथ एक नए व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे निवेशकों को लगने लगा है कि अब वैश्विक बाजार में तनाव कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक सोने जैसे ‘सुरक्षित’ विकल्पों से पैसा निकालकर शेयर बाजार जैसी जगहों पर निवेश बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – OnePlus Nord CE4 Lite 5G को 4,424 रूपये सस्ते में घर लाने का सुनहरा मौका, जानें कीमत और फीचर्स…

अर्थव्यवस्था के मज़बूत संकेत

दुनिया का ध्यान अब अमेरिका के बेरोज़गारी के आंकड़ों और प्रमुख केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर केंद्रित है। अगर अर्थव्यवस्था में मज़बूती के संकेत दिखाई देते हैं, तो सोने की माँग में और कमी आ सकती है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी सोने और चाँदी की कीमतों में गिरावट आई है।

शहरवार सोने की कीमतें

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (INR) 24 कैरेट गोल्ड रेट (INR)
दिल्ली ₹92,690 ₹1,01,110
मुंबई ₹92,540 ₹1,09,960
कोलकाता ₹92,540 ₹1,09,960
पटना ₹92,540 ₹1,09,960
भोपाल ₹90,695 ₹98,940
लखनऊ ₹92,690  ₹1,01,110

 

यह भी पढ़ें – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में जल्द होगी बढ़ोतरी!

शुद्धता की पहचान कैसे करें (How to identify purity)

लोग सोने की शुद्धता को लेकर चिंतित रहते हैं। हालाँकि, आप आसानी से सोने की शुद्धता की जाँच कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा शुद्धता की पहचान के लिए हॉल मार्क दिया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में ही बिकता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर (Difference between 22 and 24 carat gold)

24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएँ जैसे तांबा, चाँदी, जस्ता मिलाया जाता है। हालाँकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसकी शुद्धता के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए, ज़्यादातर आभूषण 22 कैरेट में ही बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें – जापान से डील के बाद अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, अब चीन और यूरोप से डील की उम्मीद

घर बैठे सोने की ताज़ा कीमतें जानें

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों की खुदरा कीमत जानने के लिए, आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कीमतें जल्द ही एसएमएस के ज़रिए उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, नियमित अपडेट के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – इंदौर में महिला गुस्से का शिकार बना सब इंस्पेक्टर, भीड़ ने बिजली के पोल से बांधकर पीटा!

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment