MP Monsoon Session: MP विधानसभा में लाडली बहना योजना पर हंगामा, कांग्रेस का प्रदर्शन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Monsoon Session 2025: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रश्नोत्तर सत्र नए विधायकों, महिलाओं को समर्पित है। वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया।

लाडली बहना योजना की गूंज

मध्य प्रदेश विधानसभा में लाडली बहना योजना का मुद्दा गूंज रहा है। विधायक अनुभा मुंजर ने लाडली बहना योजना के कैलेंडर वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने बालाघाट में कैलेंडर वितरण को लेकर सवाल उठाए। इस संबंध में मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि 361832 कैलेंडर में से 1,64,000 कैलेंडर वितरित नहीं किए गए। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री से जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विभाग से 16 जवाब आए हैं। अधूरी जानकारी दी गई है।

कांग्रेस विधायकों ने बजाई बांसुरी, सीएम ने कसा तंज

विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने भैंस के सामने बांसुरी बजाई। कांग्रेस के दो विधायकों को प्रतीकात्मक रूप से भैंसा बनाया गया। यह विरोध प्रदर्शन किसानों के मुद्दे पर किया गया। विपक्ष का कहना था कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। सरकार अन्नदाताओं की बात नहीं सुन रही है। संसद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “आज नागपंचमी पर आप भैंसा लेकर आए हैं। कभी गिरगिट भी लेकर आते हैं। आप चुने हुए प्रतिनिधि हैं। आपको अपनी शालीनता बनाए रखनी चाहिए।”

 

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment