पंचायत सचिव 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, EOW की बड़ी कार्रवाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। मगरखेड़ा जनपद पंचायत के सचिव ओम गुप्ता को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नक्शा पास करने के एवज में रिश्वत मांगने के एक मामले में की गई। शिकायतकर्ता रोशन वर्मा ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी।

नक्शा पास करने के बदले 20,000 रुपये मांगे गए थे

EOW के डीएसपी कन्हैयालाल डांगी ने बताया कि थाना प्रभारी राजेश साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। मगरखेड़ा में मकान बनवाने वाले रोशन वर्मा ने नक्शा पास करने के लिए पंचायत सचिव ओम गुप्ता को आवेदन दिया था।

आरोप है कि सचिव ने 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी, जिसकी पहली किश्त के तौर पर उन्हें 10,000 रुपये देने को कहा गया। रोशन वर्मा ने EOW से संपर्क कर रिश्वत की मांग का सबूत और कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद EOW ने जाल बिछाकर मगरखेड़ा जनपद पंचायत कार्यालय में सचिव ओम गुप्ता को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment