भारत में Apple के प्रोडक्ट्स पर भारी टैक्स और ड्यूटी लगती है। खासकर जब बात MacBook Pro जैसे प्रीमियम लैपटॉप की हो तो कीमत और भी ज्यादा होती है। 24GB RAM वाले MacBook Pro की कीमत भारत में लगभग ₹1.85 लाख है। इसमें कस्टम ड्यूटी, GST और ब्रांड प्रीमियम शामिल होता है। यही कारण है कि भारत में Apple डिवाइस खरीदना आम आदमी के बजट से बाहर हो जाता है।
Reddit यूजर ने दिखाई समझदारी
एक भारतीय Reddit यूजर ने बताया कि कैसे उसने वियतनाम जाकर MacBook Pro खरीदा और ₹36,500 बचाए। इस यूजर ने बताया कि उसने सिर्फ MacBook ही नहीं खरीदा बल्कि पूरा ट्रिप प्लान किया ताकि भारी टैक्स से बचा जा सके। उसने सबसे सस्ते फ्लाइट टिकट बुक किए और Hanoi शहर के करीब 15 स्टोर्स खंगाले जब तक कि उसे सबसे बढ़िया डील नहीं मिल गई।
VAT रिफंड से हुई और भी बचत
इस व्यक्ति ने एक और चालाकी की। उसने VAT रिफंड डॉक्युमेंट्स की पूरी जानकारी ली और उस प्रक्रिया को पूरा किया। भारत में जो MacBook ₹1.85 लाख में मिलता है वही उसे वियतनाम में VAT रिफंड के बाद सिर्फ ₹1.48 लाख 500 में मिला। यानी कुल मिलाकर ₹36,500 की सीधी बचत। यह भारत में किसी भी ऑफर या डिस्काउंट से संभव नहीं था।
ट्रिप खर्च के बाद भी रहा फायदेमंद
इस Reddit यूजर ने बताया कि 11 दिन की यात्रा का कुल खर्च ₹1.97 लाख हुआ जिसमें MacBook की कीमत, फ्लाइट और रहने का खर्च शामिल था। इसका मतलब है कि ₹1.97 लाख खर्च कर उसने न सिर्फ MacBook खरीदा बल्कि वियतनाम की 11 दिन की छुट्टी भी मना ली। भारत में MacBook लेने पर ₹1.85 लाख खर्च होते ही तो सिर्फ ₹12,000 ज्यादा देकर इस व्यक्ति ने विदेश यात्रा भी कर ली।
क्या यह तरीका सबके लिए है
हालांकि यह तरीका सबके लिए व्यावहारिक नहीं है लेकिन अगर आप Apple के महंगे प्रोडक्ट लेना चाहते हैं और साथ में विदेश घूमना भी, तो यह एक स्मार्ट तरीका हो सकता है। जरूरी है कि VAT रिफंड की प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें और अपने बजट के अनुसार ट्रिप प्लान करें। इस तरीके से आप पैसे भी बचा सकते हैं और एक अच्छी छुट्टी भी मना सकते हैं।
August 4, 2025