Asus ने भारत में Vivobook S16 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह एक प्रमाणित Copilot+ PC है और इसे स्नैपड्रैगन X सीरीज़ प्रोसेसर से अपडेट किया गया है। इसके साथ ही, कंपनी ने Asus Chromebook CX15 भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। S16 मॉडल 16-इंच स्क्रीन के साथ आता है, जबकि CX15 मॉडल 15.6-इंच स्क्रीन के साथ आता है और यह Intel Celeron N4500 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। दोनों लैपटॉप भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आइए इन दोनों लैपटॉप की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें…
Vivobook S16 की कीमत और शॉर्ट फीचर्स
कीमत:
- 79,900 रुपये (16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए)
फीचर्स:
- 16 इंच की फुल एचडी प्लस OLED स्क्रीन
- स्नैपड्रैगन एक्स (X1-26-100) प्रोसेसर
- 16GB LPDDR5X रैम और 512GB PCIe Gen 4 एसएसडी स्टोरेज
- क्वालकॉम हेक्सागोन एनपीयू जो 40 TOPS तक का एआई परफॉर्मेंस देता है
Chromebook CX15 की कीमत और शॉर्ट फीचर्स
कीमत:
- 19,990 रुपये
फीचर्स:
- 15.6 इंच का फुल एचडी आईपीएस-लेवल डिस्प्ले
- इंटेल सेलेरॉन N4500 प्रोसेसर
- 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC स्टोरेज
- क्रोमओएस पर चलता है
Vivobook S16 और Chromebook CX15 की कीमत और ऑफर
Asus Vivobook S16 (S3607QA) की भारत में शुरुआती कीमत 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 79,900 रुपये है। ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर कैशबैक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI विकल्पों का भी लाभ उठा सकते हैं। यह AI PC केवल मैट ग्रे रंग में उपलब्ध है।
वहीं, Asus Chromebook CX15 लैपटॉप 19,990 रुपये में उपलब्ध है और यह पूरी तरह से ग्रे रंग में उपलब्ध है। दोनों लैपटॉप Asus ई-शॉप और फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकते हैं।
Asus Vivobook S16 Full Specifications
- Asus Vivobook S16 (S3607QA) लैपटॉप विंडोज 11 होम के साथ आता है और इसमें 16 इंच की फुल एचडी प्लस (1920×1200 पिक्सल) OLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और पीक ब्राइटनेस 300 निट्स है।
- पैनल का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और यह DCI-P3 कलर गैमट का 95 प्रतिशत कवरेज प्रदान करता है।
- लैपटॉप स्नैपड्रैगन X (X1-26-100) प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज से लैस है।
- इसमें क्वालकॉम हेक्सागोन NPU भी है, जो 40 TOPS तक AI परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
- VivoBook S16 में प्राइवेसी शटर वाला फुल-एचडी कैमरा और डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर हैं।
- यह लैपटॉप वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
- लैपटॉप में उपलब्ध कनेक्टिविटी विकल्पों में दो USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-C पोर्ट, दो USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-A पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक शामिल हैं।
- Asus ने VivoBook S16 में एक समर्पित को-पायलट बटन के साथ एक ErgoSense कीबोर्ड दिया है।
- इसमें 70Wh की बैटरी है जिसके एक बार चार्ज करने पर 32 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।
- यह लैपटॉप 65W USB टाइप-C पावर अडैप्टर के साथ आता है। 1.74 ग्राम वज़न वाले इस लैपटॉप का माप 357.0×250.7×15.9 मिमी है।
Asus Chromebook CX15 Full Specifications
- CX1505CKA (CX1505CKA) में 15.6 इंच का फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) आईपीएस-लेवल डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz, ब्राइटनेस 300 निट्स और एंटी-ग्लेयर फ़िनिश है।
- यह इंटेल UHD ग्राफ़िक्स के साथ इंटेल सेलेरॉन N4500 प्रोसेसर, 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC स्टोरेज द्वारा संचालित है और क्रोमओएस पर चलता है।
- इसमें प्राइवेसी शटर वाला 720p एचडी वेबकैम, नंबरपैड सपोर्ट वाला चिकलेट कीबोर्ड, केंसिंग्टन नैनो सिक्योरिटी स्लॉट और टाइटन C सिक्योरिटी चिप है।
- इसमें 42Wh, 3-सेल लिथियम-आयन बैटरी है जो 45W USB-C चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- लैपटॉप के कनेक्टिविटी फ़ीचर्स में वाई-फाई 6 (डुअल-बैंड, 2×2), ब्लूटूथ 5.4, एक यूएसबी 3.2 जेनरेशन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेनरेशन 1 टाइप-सी पोर्ट (डिस्प्ले और पावर डिलीवरी के साथ), एक एचडीएमआई 1.4 पोर्ट और एक 3.5 मिमी कॉम्बो ऑडियो जैक शामिल हैं।
- क्रोमबुक का माप 35.95×23.22×2.01 सेमी और वज़न 1.59 किलोग्राम है।
- यह यूएस MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।







