MP Big News: आज, 10 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले के उमरिया में 1,800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेल हब मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे।
भूमि पूजन समारोह औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित किया गया है। रक्षा मंत्री के अलावा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई अन्य मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे।
रायसेन ज़िले के उमरिया में 60 हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन पर मेट्रो रेल कोच फ़ैक्टरी बनने जा रही है, जिसका भूमि पूजन आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस रेल फ़ैक्टरी में वंदे भारत ट्रेनों और मेट्रो कोच के कोच बनाए जाएँगे।
इस परियोजना का पहला चरण 2026 के मध्य तक पूरा होने के बाद उत्पादन शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि बीईएमएल की यह ब्रह्मा परियोजना भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को आर्थिक लाभ और रोज़गार के अवसर प्रदान करेगी।
देखे शेड्यूल
- राजनाथ सिंह आज रेल कोच यूनिट परियोजना का भूमि पूजन करेंगे
- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11 बजे भोपाल हवाई अड्डे पर पहुँचेंगे, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
- इसके बाद, वे सुबह 11.10 बजे भोपाल हवाई अड्डे से रायसेन के ओबैदुल्लागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।
- सुबह 11.30 बजे, वे ओबैदुल्लागंज के दशहरा मैदान में रेल कोच यूनिट परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।
- वे दोपहर 2.20 बजे ओबैदुल्लागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।







