MP Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया में एक दुखद घटना घटी है। यहाँ एक नवविवाहिता ने अपने भाई को राखी बाँधने से रोकने पर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
दरअसल, पूरी घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। डोहर गाँव की रहने वाली ममता जाटव की शादी 1 साल पहले ही सुरेंद्र जाटव से हुई थी। वह राखी पर अपने भाई को राखी बाँधने गाँव जाना चाहती थी। लेकिन उसके पति ने उसे मना कर दिया। जिससे उनके बीच विवाद शुरू हो गया।
झगड़े के बाद महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालाँकि, उसके पति ने कहा कि वह उसे ले जाने को तैयार है। लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।
वहीं, मृतका के परिजनों ने ममता के ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।







