Samsung Galaxy Z Fold 6 5G Discount: अगर आप सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। पिछले साल लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 5G अब विजय सेल्स पर भारी छूट पर उपलब्ध है। आप इस फोन को लगभग 70 हज़ार रुपये कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जो कीमत को और कम कर देते हैं। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G Big Discount
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल विजय सेल्स पर 99,990 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी यह फोन आपको सिर्फ़ 94,990 रुपये में मिल सकता है। गौरतलब है कि इस फोन की लॉन्च कीमत 1,64,999 रुपये थी। ऐसे में यह ऑफर आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G स्पेसिफिकेशन
Display: इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल डिस्प्ले सेटअप है। इसमें 7.6 इंच का QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका रेज़ोल्यूशन 1856×2160 पिक्सल है। इसके अलावा, 6.3 इंच का HD+ डायनामिक AMOLED 2X आउटर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसका रेज़ोल्यूशन 968×2376 पिक्सल है।
Operating System: यह फ़ोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
Battery: बैटरी की बात करें तो इसमें 4,400mAh की बैटरी है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ़ोन को IP48 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है।
Camera:
- Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में कुल 5 कैमरे हैं। रियर कैमरे में 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा (f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ), 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा (f/2.2 अपर्चर) और 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
- सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दो फ्रंट कैमरे हैं, पहला 10-मेगापिक्सल (f/2.2 अपर्चर) और दूसरा 4-मेगापिक्सल (f/2.8 अपर्चर) का है।
Connectivity: कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और NFC जैसे आधुनिक फीचर्स हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G की कीमत और ऑफर्स
- 12GB रैम/256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत: 99,990
- HDFC बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट
- लॉन्च कीमत: 1,64,999 रूपये
- कुल बचत: लगभग 70, 009 रूपये







