Infinix GT 30 5G+ लॉन्च: शोल्डर ट्रिगर और 64MP कैमरा वाला धांसू गेमिंग स्मार्टफोन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Infinix GT 30 5G+: टेक कंपनी Infinix ने 8 अगस्त को भारतीय बाजार में एक नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च किया है। यह Infinix GT 30 Pro का छोटा वर्जन है। फोन में सबसे खास शोल्डर ट्रिगर दिए गए हैं। ये ट्रिगर मोबाइल गेमिंग के शौकीन यूजर्स को गेमिंग कंसोल या जॉयस्टिक जैसा एहसास देते हैं।

इसके अलावा, इसमें 64 मेगापिक्सल वाला AI कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 19,499 रुपये से शुरू होती है। यह भारतीय बाजार में शोल्डर ट्रिगर वाला पहला और सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

यह फोन 11 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जो पल्स ग्रीन, ब्लैक व्हाइट और साइबर ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। ICICI बैंक कार्ड के जरिए 1500 रुपये की छूट भी मिलेगी।

Infinix GT 30 5G+: स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस: Infinix GT 30 5G+ में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक का 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर दिया गया है।

वर्चुअल रैम: वर्चुअल रैम तकनीक के साथ इसमें 16GB रैम की क्षमता दी जा सकती है। Infinix GT30 में LPDDR5X रैम तकनीक है जो फोन पर स्मूथ मल्टीटास्किंग में मदद करती है।

कूलिंग सिस्टम: डिवाइस को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने इसमें 6-लेयर VC कूलिंग सिस्टम भी लगाया है।

डिस्प्ले: Infinix GT 30 5G+ में 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1224×2720 पिक्सल है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन AMOLED पैनल से बनी है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

स्क्रीन का टच सैंपलिंग रेट 2160Hz है। इससे फोन काफी स्मूद चलता है। इसकी PWM डिमिंग 2304Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 4500 निट्स है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें सोनी सेंसर वाला 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसे 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस का सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए फोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं, मोबाइल वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके लिए 45W चार्जिंग तकनीक दी गई है और 10W रिवर्स चार्जिंग भी उपलब्ध है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment