Archana Tiwari Missing: कटनी निवासी अर्चना तिवारी की तलाश न केवल रेलवे पुलिस, बल्कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी शुरू कर दी है। उन्होंने अब लापता वकील अर्चना तिवारी की जानकारी देने वाले को 51,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस 100 घंटे से तलाश में जुटी
बता दें कि अर्चना तिवारी 7 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के लिए अपने घर कटनी के लिए निकली थीं। लेकिन अचानक वह चलती ट्रेन से लापता हो गईं। कटनी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद, कटनी, भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम जिलों की रेलवे पुलिस हरकत में आई और पिछले 100 घंटों से उनकी तलाश कर रही है।
अर्चना तिवारी की जानकारी देने वाले को 51,000 रुपये का इनाम
एक ओर, अर्चना के परिवार ने उनके बारे में जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की है। उधर, कटनी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने भी अर्चना तिवारी की जानकारी देने वाले को 51,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
अर्चना तिवारी कई सालों से कांग्रेस नेता को राखी बांधती आ रही हैं। अंशु मिश्रा के अनुसार, अर्चना कटनी जिले की एक बेटी है जो इंदौर में रहकर सिविल जज बनने की तैयारी कर रही थी। लेकिन राखी बंधन के त्योहार पर घर लौटते समय रानी कमलापति स्टेशन के पास रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। पिछले कई सालों से वह अंशु मिश्रा को रक्षा बंधन पर राखी बांधती आ रही हैं। उनके परिवार समेत पूरा जिला उनके लिए चिंतित है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि कटनी की बेटी अपने घर लौट आए।”







