ट्रंप का गोल्ड पर टैरिफ नहीं लगाने का ऐलान, भारत में सोना ₹1400 तक सस्ता

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Gold Price Update: भारत और रूस के साथ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने सोने पर टैरिफ न लगाने का फैसला किया है। ट्रंप के इस ऐलान के बाद सोना 1,400 रुपये सस्ता हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के सोने पर टैरिफ न लगाने के फैसले के बाद सोने की कीमत 4 अंक सस्ती हो गई है।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा है कि सोने पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इससे पहले सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने कहा था कि सोने पर भारी टैक्स लगाया जा सकता है, लेकिन ट्रंप ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। ट्रंप ने यह ऐलान ऐसे समय किया है जब उनके और भारत-रूस के बीच तनाव चल रहा है। ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है।

ट्रंप के इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में अचानक 1,400 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई है। हालांकि, सोना अभी भी 1 लाख रुपये से ऊपर है, लेकिन यह अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में अचानक आई गिरावट की बात करें तो सोमवार को MCX पर सोने की कीमतों में 1,409 रुपये यानी 1.38% की गिरावट आई और 10 ग्राम 999 शुद्ध सोने का भाव 1,00,389 रुपये पर आ गया। इससे पहले कारोबार के दौरान यह 1,01,199 रुपये तक उछला था।

बता दें कि MCX पर सोने का अब तक का उच्चतम स्तर 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है और तुलनात्मक रूप से सोना 1,861 रुपये सस्ता है। मंगलवार को भी जब वायदा कारोबार शुरू हुआ तो सोने की कीमतों में गिरावट आई।

ट्रंप ने सोने के बारे में क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में सीधे तौर पर लिखा कि सोने पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। उनकी घोषणा के बाद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में अचानक भारी गिरावट आई और यह 2.48% की गिरावट के साथ 3,404.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

घरेलू बाजार में ये बदलाव

घरेलू बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,201 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन बाजार बंद होने के समय यह 1 लाख रुपये से नीचे गिरकर 99,957 रुपये पर बंद हुई। यानी सोने की कीमत में 244 रुपये की कमी आई है। अगर सोने के अन्य ग्रेड के दामों पर नज़र डालें तो 22 कैरेट सोने की कीमत 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, 20 कैरेट सोने की कीमत 88,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment