मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निवास के अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों एवं समस्त स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करने की भी घोषणा की।
“भारत माता की जय”
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करने के साथ ही परेड की सलामी ली।@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #HarGharTiranga #IndependenceDay… pic.twitter.com/rRccekqQzK
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 15, 2025
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आजादी की कीमत नहीं भूलनी चाहिए। देश के सपूतों ने हमें आजादी दिलाई। ईश्वर भारत पर बुरी नजर न डाले। यह भारत का गौरव है, भारत के प्रगतिशील युग का समय है। मोदी जी का अगला कार्यकाल भी पूरी योग्यता एवं पूर्ण शिष्टाचार के साथ समाप्त होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित ‘स्वतंत्रता दिवस समारोह’#IndependenceDay2025 https://t.co/CCP4UAc9qd
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 15, 2025
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया और तिरंगा फहराकर इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।