Asia Cup 2025: भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE के खिलाफ, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग, यशस्वी जायसवाल को टीम से बहार

By: MPLive Team

On: Sunday, August 17, 2025 1:52 PM

Asia Cup 2025: भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE के खिलाफ, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग, यशस्वी जायसवाल को टीम से बहार
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2025 का क्रिकेट टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम का स्क्वॉड अगस्त के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि उनका अनुमानित स्क्वॉड किस प्रकार का होगा। कैफ ने इस स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल और रिंकु सिंह को जगह नहीं दी।

मोहम्मद कैफ का अनुमानित प्लेइंग इलेवन

कैफ ने कहा कि अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन होगी। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा खेलेंगे और चौथे नंबर पर कप्तान सुर्यकुमार यादव आएंगे। अक्सर पटेल पांचवें नंबर पर खेलेंगे और वे उपकप्तान भी होंगे। इसके बाद हार्दिक पांड्या छठे नंबर पर, शिवम दुबे सातवें नंबर पर, वॉशिंगटन सुंदर आठवें नंबर पर खेलेंगे। नौवें नंबर पर कुलदीप यादव, दसवें पर अरशदीप सिंह और ग्यारहवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है।

बैकअप खिलाड़ियों का जिक्र

कैफ ने बताया कि स्क्वॉड में चार और खिलाड़ियों को जोड़ते हुए शुबमन गिल को बैकअप ओपनर और जितेश शर्मा को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। बाकी दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद सिराज होंगे। उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल और रिंकु सिंह को इस अनुमानित स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। शुबमन गिल को तो टीम में रखा गया है लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

टीम इंडिया का पहला मुकाबला

भारत अपनी एशिया कप 2025 की शुरुआत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ करेगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होगा। 19 सितंबर को भारत ओमान के खिलाफ खेलेगा। सभी मैच UAE में आयोजित होंगे और भारतीय फैन्स की नजरें खासतौर पर इस मुकाबले पर टिकी होंगी।

अनुमानित स्क्वॉड और संभावनाएँ

मोहम्मद कैफ के अनुसार अनुमानित टीम इस प्रकार है: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सुर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्सर पटेल, शुबमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अरशदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा और मोहम्मद सिराज। फैन्स को अब यह देखने में दिलचस्पी है कि BCCI आखिरकार किस तरह का स्क्वॉड घोषित करता है और प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल होता है।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment