6,000mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo G3 5G, जानें कीमत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Vivo G3 5G : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने Vivo G3 5G को बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की G सीरीज़ का हिस्सा है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo G2 5G की जगह लेगा। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित Vivo के OriginOS 15 पर चलता है।

Vivo G3 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (करीब 18,270 रुपये) और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (करीब 24,350 रुपये) है। यह एक ही रंग, डायमंड ब्लैक में उपलब्ध है। कंपनी ने भारत समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसके लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस साल की दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में साल-दर-साल 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वीवो ने इस बाज़ार में अपना पहला स्थान बरकरार रखा।

Vivo G3 5G के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित वीवो के OriginOS 15 पर चलता है।

Vivo G3 5G : कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और USB 2.0 पोर्ट का विकल्प दिया गया है।

Vivo G3 5G : सुरक्षा

सुरक्षा के लिए इस स्मार्टफोन में किनारे पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vivo G3 5G : डायमेंशन

Vivo G3 5G का आकार 167.3 x 76.95 x 8.19 मिमी है और इसका वज़न लगभग 204 ग्राम है।

Vivo G3 5G : बैटरी

इस स्मार्टफोन की 6,000mAh की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में, वीवो ने भारत में T4R 5G लॉन्च किया था।

Vivo G3 5G : प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में 4 नैनोमीटर मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर है। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित फनटच ओएस 15 पर चलता है।

कंपनी का दावा है कि यह सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसमें सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment