PF Balance Check Online: देश में नौकरी करने वाले हर व्यक्ति का PF खाता होता है। PF खाता एक बचत खाते की तरह काम करता है। हर महीने सैलरी का एक हिस्सा कटकर इसमें जमा होता है। इतना ही पैसा कंपनी की ओर से भी जमा होता है। जो आगे चलकर एक बड़ा फंड तैयार करता है। बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि उनके PF खाते में अब तक कितना पैसा जमा हुआ है।
अगर आपको भी यह नहीं पता, तो जानिए कैसे आप घर बैठे बस कुछ ही मिनटों में बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लिए क्या प्रक्रिया होगी। किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
वेबसाइट के जरिए पता कर सकते हैं
- आप अपने PF बैलेंस की जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाकर चेक करें
- यहाँ आपको बस अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद, हमारी सेवाएँ सेक्शन में जाकर मेंबर पासबुक विकल्प चुनें।
- यहाँ आपके PF खाते की पूरी जानकारी दिखाई देगी। जैसे कि अब तक कितना पैसा जमा हुआ है, आपका और कंपनी का योगदान कितना है और पैसा कब जमा हुआ।
- आप इस प्रक्रिया को अपने फ़ोन या लैपटॉप के ज़रिए आसानी से पूरा कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं
- अगर आप EPFO की साइट पर जाकर अपना बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो मिस्ड कॉल से अपना PF बैलेंस जानने का एक आसान तरीका है।
- लेकिन इसके लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना ज़रूरी है।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको टोल-फ्री नंबर 9966044425 पर कॉल करना होगा, जो कुछ देर बाद कट जाएगा।
- कुछ सेकंड बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा।
- जिसमें आपके अकाउंट बैलेंस और लेटेस्ट अपडेट की जानकारी होगी।
आपको बता दें कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है।
आप मैसेज भेजकर भी चेक कर सकते हैं
- अपना PF बैलेंस जानने का एक और आसान तरीका SMS सेवा है।
- इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके PF खाते से लिंक होना चाहिए।
- आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से EPFO के नंबर 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा।
- इसके बाद आपको बैलेंस और खाते की जानकारी वाला एक मैसेज प्राप्त होगा।







