Breaking: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक और नशीली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। डीआरआई ने भोपाल में एक अवैध दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही 92 करोड़ रुपये मूल्य की 61.20 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और 541.53 किलोग्राम कच्चा माल जब्त किया गया। इसके साथ ही, कार्रवाई में सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री भोपाल के जगदीशपुर (इस्लामनगर) में गुप्त रूप से चलाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सातों आरोपी एक विदेशी ड्रग माफिया के इशारे पर काम कर रहे थे।
यह फैक्ट्री गुप्त रूप से बनाई गई थी। कार्रवाई के दौरान, मेफेड्रोन बनाने वाले एक केमिस्ट समेत दो लोग अवैध निर्माण प्रक्रिया में संलिप्त पाए गए। “ऑपरेशन क्रिस्टल ब्रेक” के तहत कार्रवाई की गई। सूरत और मुंबई पुलिस ने इस कार्रवाई में डीआरआई की मदद की।
चार राज्यों में एक साथ कार्रवाई
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान सिंडिकेट के सात प्रमुख सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही, फैक्ट्री से 541.53 किलोग्राम रसायन और कच्चा माल बरामद किया गया। साथ ही, मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट समेत दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
- उत्तर प्रदेश के बस्ती से इस गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया गया, जो मुंबई से भोपाल कच्चे माल की आपूर्ति का काम देख रहा था।
- इसके अलावा, मुंबई से दो सप्लायर और परिवहन का काम संभालने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
- सूरत और मुंबई से भोपाल हवाला के ज़रिए पैसा भेजने का खेल चल रहा था।
- इस घटना में, इस गिरोह के एक करीबी सहयोगी को भी सूरत से गिरफ्तार किया गया।







