Road Accident in MP: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खातेगांव स्थित कन्नौद मुक्तिधाम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बैतूल जिले के एक ही परिवार के तीन सदस्यों में से मां-बेटे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
घायल पिता की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है। यह हादसा कन्नौद थाना क्षेत्र में हुआ है। कन्नौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका खतरनाक माना जाता है क्योंकि हाईवे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।







