Redmi 15 5G: Xiaomi आज यानी 19 अगस्त को भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। जी हाँ, कंपनी Redmi 15 5G नाम से एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस 5G फोन के डिज़ाइन, बैटरी और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन – फ्रॉस्टेड व्हाइट, सैंडी पर्पल और मिडनाइट ब्लैक – में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस फोन में जेमिनी इंटीग्रेशन और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। आइए जानते हैं फोन में क्या कुछ खास होने वाला है…
Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi के इस शानदार डिवाइस में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में आपको 6.9 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन को कुछ सर्टिफिकेशन भी मिल सकते हैं, जिनमें TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली शामिल हो सकते हैं। फ़ोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6S जनरेशन 3 चिपसेट हो सकता है। साथ ही, डिवाइस में 16GB तक रैम एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी हो सकती है।
Redmi 15 5G कैमरा
फ़ोटोग्राफ़ी प्रेमियों के लिए, डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है। फ़ोन में आगे की तरफ़ 8MP का कैमरा हो सकता है। इतना ही नहीं, डिवाइस में कई AI फ़ीचर भी मिल सकते हैं, जिनमें AI इरेज, AI स्काई और क्लासिक फ़िल्म फ़िल्टर जैसे फ़ीचर शामिल हो सकते हैं।
Redmi 15 5G बैटरी
स्मार्टफ़ोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी होगी जो 33W वायर्ड चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बताया है कि डिवाइस से 55.6 घंटे तक Spotify स्ट्रीमिंग, 23.5 घंटे तक YouTube प्लेबैक और 17.5 घंटे तक Instagram Reels देखने का आनंद लिया जा सकता है। डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 सर्टिफिकेशन और डॉल्बी-सर्टिफाइड ऑडियो हो सकता है।







