अर्चना तिवारी मिसिंग केस सुलझा: नेपाल बॉर्डर से सकुशल मिली, जीआरपी की बड़ी सफलता

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Archana Tiwari Missing Case: इंदौर और कटनी के बीच ट्रेन से लापता हुई अर्चना तिवारी मिल गई हैं। 12 दिनों तक भटकने के बाद, जीआरपी पुलिस टीम ने आखिरकार उन्हें नेपाल सीमा से सकुशल बरामद कर लिया है। जीआरपी पुलिस के एसपी ने खुद यह जानकारी दी है।

अर्चना तिवारी नेपाल बॉर्डर के पास मिलीं

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित अर्चना तिवारी गुमशुदगी मामले में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 12 दिनों की तलाश के बाद, जीआरपी को अर्चना की लोकेशन मिल गई है और उन्हें नेपाल सीमा के पास उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है। अब जीआरपी पुलिस टीम अर्चना को लेकर भोपाल पहुँच रही है।

जानकारी के अनुसार, अर्चना इंदौर के एक युवक के साथ काठमांडू घूमने गई थी। GRP दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि अर्चना ने कल अपने परिवार को फोन करके बताया था कि वह सुरक्षित है। वहीं से पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला।

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में कार्यरत कांस्टेबल राम तोमर ने अर्चना तिवारी का इंदौर से ग्वालियर का ट्रेन टिकट बुक किया था। इस खुलासे के बाद ग्वालियर रेलवे पुलिस (GRP) ने कांस्टेबल राम तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

GRP पूछताछ में राम तोमर ने टिकट बुक करने की बात कबूल की। हालाँकि, उसने दावा किया कि अर्चना ने इस टिकट पर यात्रा नहीं की थी। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि यात्रा से पहले अर्चना और राम तोमर के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

अर्चना तिवारी 7 अगस्त को इंदौर के सत्कार गर्ल्स हॉस्टल से नर्मदा एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच (B3, बर्थ नंबर 3) में सवार हुई थीं। उनकी आखिरी लोकेशन भोपाल और नर्मदापुरम के बीच मिली थी और बैग उमरिया रेलवे स्टेशन पर बरामद हुआ था।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment