भूकंप के झटकों से हिला चंबा! भूकंप के झटकों से डरे लोग, बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

By: MPLive Team

On: Wednesday, August 20, 2025 11:20 AM

भूकंप के झटकों से हिला चंबा! भूकंप के झटकों से डरे लोग, बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
Google News
Follow Us
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठा। बुधवार तड़के चंबा जिले में लगातार दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 3.3 रिक्टर स्केल मापी गई। वहीं दूसरा झटका 4 बजकर 39 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 4 रिक्टर स्केल दर्ज की गई। अचानक धरती हिलने से लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इन झटकों से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

बारिश से हाहाकार, कूल्लू में बादल फटा

इधर, प्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर जारी है। कूल्लू जिले के कानोन गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में एक पुल और तीन दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कूल्लू और बंजार उपमंडल के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश दिए हैं। कूल्लू की उपायुक्त तोरू एस. रविश ने कहा कि हालात गंभीर हैं और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

शिमला में भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सोमवार देर रात शिमला के रामचंद्र चौक के पास हुए भूस्खलन के बाद करीब 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। इनमें एक मंत्री, विधायक, उनके स्टाफ और सरकारी कर्मचारी शामिल थे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी और कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी व आशीष बुटैल को भी अपने आवास खाली करने पड़े। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन छोटी शिमला क्षेत्र में मकान की छत का हिस्सा टूट गया और कई पेड़ उखड़ गए।

मंडी और कुल्लू में तबाही का मंजर

भारी बारिश से मंडी जिले के पधर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों शिल्हबुधानी और तरसवान में भी नुकसान हुआ है। यहां खेतों में भूस्खलन से भारी क्षति हुई और पुलों व दुकानों को नुकसान पहुंचा। वहीं कुल्लू और बंजार में कई जगह सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन ने बताया कि नाले उफान पर हैं और कई छोटे पुल टूट चुके हैं, जिससे गांवों का संपर्क टूटा हुआ है।

किन्नौर कैलाश यात्रा रद्द, श्रद्धालु लौटाए जाएंगे

लगातार बिगड़ते मौसम और भारी बारिश के चलते किन्नौर जिला प्रशासन ने किन्नौर कैलाश यात्रा-2025 को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत आदेश जारी करते हुए साफ कहा कि अगर कोई श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर पाया गया तो उसे वापस भेजा जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगले आदेश तक यात्रा बंद रहेगी।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment