Singrauli News: मामूली सी बात पर इंजीनियर पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ एक इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जो वजह सामने आई है, उसने सबको चौंका दिया है। घटना बिंध्यनगर थाना क्षेत्र की है।

आरोपी निखिल एनटीपीसी के एलएंडटी में काम करता था। उसने अपनी पत्नी से पीने का पानी माँगा। जब पत्नी ने पानी देने से इनकार कर दिया, तो पति ने गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद, उसे कंबल में लपेटकर कार में प्रयागराज ले जाया गया और इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी निखिल दुबे और उसकी माँ दुर्गाश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment