Satna Breaking News: मध्य प्रदेश के सतना स्टेशन पर आज सुबह 8.30 बजे ट्रेन संख्या 22614 के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर पहुँचने पर एक युवक अचानक इंजन के सामने लेट गया। ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी, फिर भी वह युवक इंजन के नीचे दब गया।
घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई
उसे तुरंत ट्रेन के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इस घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई। इस घटना के बाद ट्रेन संख्या 22614 सतना स्टेशन से 10 मिनट देरी से रवाना हुई।
युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ
ट्रेन के नीचे लेटने वाले युवक का नाम युवराज उर्फ दीपक बर्मन है, जो भुजवा मोहल्ला का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह पहले भी एक बार ऐसा कर चुका है।
सतना रेलवे स्टेशन पर युवक ट्रेन के नीचे लेटा, चमत्कारिक रूप से सुरक्षित #satnahttps://t.co/E8n4yFds9S pic.twitter.com/8tFjRY6Nzb
— Hindi News (@Newsmplive_25) August 21, 2025







