Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च: अल्ट्रा थिन ग्लास और दमदार फीचर्स वाला नया फोल्डेबल फोन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Google ने अपना तीसरा फोल्डेबल फोन, Pixels 10 Pro Fold, ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Google का यह फोल्डेबल फोन अल्ट्रा-थिन ग्लास से बना है। कंपनी का दावा है कि इसकी फोल्डेबल स्क्रीन 10 साल तक खराब नहीं होगी। यह Samsung के हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 को कड़ी टक्कर देगा। Google का यह फोल्डेबल फोन पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 Pro Fold का अपग्रेड है।

Google Pixels 10 Pro Fold Specifications 

Pixels 10 Pro Fold : स्टोरेज

  • Google का यह फोल्डेबल फोन केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट, 16 जीबी रैम और 256 जीबी में आता है।

Pixels 10 Pro Fold : कलर

  • इसे केवल एक ही कलर ऑप्शन, मूनस्टोन में लॉन्च किया गया है।

Pixels 10 Pro Fold : कीमत और ऑफर 

  • Google के इस फोल्डेबल फोन की कीमत 1,72,999 रुपये है।
  • इसकी खरीद पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और अन्य बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
  • इस फोन को अभी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
  • हालाँकि, फोन की बिक्री अगले महीने यानी अक्टूबर में शुरू होगी।

Google Pixels 10 Pro Fold Features

Pixels 10 Pro Fold : डिस्प्ले 

  • Google के इस फोन में 8 इंच का सुपर एक्वा फ्लेक्स डिस्प्ले है। इस फ़ोन में अल्ट्रा-थिन फोल्डेबल स्क्रीन है, जो 3000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।
  • यह फ़ोन 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और HDR जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
  • इसमें 6.4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले है।
  • फ़ोन में OLED डिस्प्ले पैनल है, जो 3000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Pixels 10 Pro Fold : प्रोसेसर और OS 

  • Google का यह फोल्डेबल फ़ोन Tensor G5 प्रोसेसर पर चलता है।
  • इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

Pixels 10 Pro Fold : बैटरी 

  • यह फ़ोन 5,015mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर सपोर्ट करता है।

Pixels 10 Pro Fold : कैमरा 

  • फ़ोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • इसमें 48MP का मेन, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा होगा।
  • सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 10MP का कैमरा होगा।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment