Citroen Basalt X: प्री-बुकिंग शुरू, नई मिड-साइज़ SUV के फीचर्स और डिज़ाइन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Citroen Basalt X: Citroen भारतीय बाजार में अपनी अगली मिड-साइज़ SUV लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार, यह लॉन्च उसकी Citroen 2.0 – Shift Into The New रणनीति का एक अहम हिस्सा है। ग्राहक इस कार को देशभर के डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मात्र 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर आसानी से बुक कर सकते हैं।

Citroen Basalt X: फीचर्स और डिज़ाइन

कंपनी के अनुसार, इस नई Basalt X रेंज को पहले से ज़्यादा स्मार्ट और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें कई एडवांस फीचर्स, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम इंटीरियर हैं। लॉन्च से पहले की तस्वीरों से साफ़ है कि इसका डिज़ाइन मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक और प्रीमियम लुक देगा। कंपनी का दावा है कि यह ड्राइविंग एक्सपीरियंस को पहले से ज़्यादा आरामदायक और मज़ेदार बनाएगा।

Citroen Basalt X रेंज के साथ मिड-साइज़ SUV और क्रॉसओवर सेगमेंट में अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहती है। कंपनी ने अभी प्री-बुकिंग शुरू की है, लेकिन इसके वेरिएंट, फीचर्स और कीमतों की पूरी जानकारी आधिकारिक लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा कि बेसाल्ट एक्स रेंज कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, यह कार ग्राहकों को एक “सहज, आरामदायक और आत्मविश्वास से भरपूर” ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी। साथ ही, यह लॉन्च सिट्रॉएन की 2.0 रणनीति को और मज़बूत करेगा, जो ग्राहक-केंद्रित डिज़ाइन और उन्नत तकनीक पर विशेष ज़ोर देती है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment