ऋतिक-एनटीआर की War 2 ने ठोकी बड़ी छलांग, राजिनी की Coolie को टक्कर देकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका

By: MPLive Team

On: Sunday, August 24, 2025 8:52 AM

ऋतिक-एनटीआर की War 2 ने ठोकी बड़ी छलांग, राजिनी की Coolie को टक्कर देकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका
Google News
Follow Us
---Advertisement---

हृतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वार 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन और यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को रिलीज़ के बाद ज्यादा अच्छे रिव्यूज़ नहीं मिले थे। इसके अलावा, फिल्म का टकराव सुपरस्टार रजनीकांत की कूली से भी हुआ। इसके बावजूद वार 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। खास बात यह है कि यह फिल्म अब हृतिक रोशन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

दसवें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के दसवें दिन यानी दूसरे शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह आंकड़ा अभी आधिकारिक नहीं है। इस कमाई के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 214.5 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। इसी के साथ वार 2 ने हृतिक रोशन की पिछली फिल्म फाइटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फाइटर ने अपने पूरे प्रदर्शन के दौरान 212.79 करोड़ रुपये कमाए थे। अब वार 2 अगला लक्ष्य हृतिक की सुपरहिट फिल्म कृष 3 का रिकॉर्ड तोड़ने पर लगा चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

कृष 3 और वार के रिकॉर्ड पर नजर

वार 2 का सफर अभी जारी है और जल्द ही यह कृष 3 की कमाई को पार कर सकती है। आपको बता दें कि कृष 3 का लाइफटाइम कलेक्शन 231.79 करोड़ रुपये था। वहीं, हृतिक की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वार (2019) है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 303.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मौजूदा समय में यह लिस्ट इस तरह है – पहले स्थान पर वार, दूसरे पर कृष 3 और अब तीसरे पर वार 2। जिस गति से वार 2 कमाई कर रही है, उससे उम्मीद है कि यह जल्द ही दूसरे स्थान पर पहुँच सकती है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फिल्म की खास बातें

वार 2 की शुरुआत धमाकेदार रही थी। फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। इसके बाद दूसरे दिन 57.8 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़ और चौथे दिन 32.65 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 204.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन दसवें दिन भी फिल्म 6.25 करोड़ कमा गई। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नज़र आ रही हैं, जिनकी ग्लैमरस अदाओं और खासकर बिकिनी सीन्स ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरीं। आलोचकों से मिले औसत रिव्यूज़ और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद वार 2 की कमाई यह साबित करती है कि दर्शक अभी भी हृतिक और जूनियर एनटीआर की एक्शन जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment