Ujjain Mahakal Mandir: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जान्हवी कपूर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुँच गए हैं। वहाँ दोनों ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की और गर्भगृह की चौखट पर माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया।
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जान्हवी शनिवार को उज्जैन पहुँचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु ने उनका स्वागत किया। पुजारी राजेश शर्मा और दिनेश त्रिवेदी ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखे।
शाम की आरती के दौरान जान्हवी कपूर ने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि महाकाल के दर्शन ने उन्हें नई शक्ति दी, जबकि जान्हवी ने इसे एक आध्यात्मिक अनुभव बताया। दोनों हस्तियों ने मंदिर परिसर में अपने भक्तों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।







