Realme P4 5G फोन आज यानी 25 अगस्त से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को पिछले हफ्ते Realme P4 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। प्रो मॉडल दो दिन बाद बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme P4 5G फोन की बात करें तो इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 7000mAh की है। यहां जानें फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी।
Realme P4 5G की भारत में कीमत और ऑफर्स
आज, Realme P4 5G फोन की बिक्री आखिरकार फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। इस फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये है। वहीं, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,499 रुपये है। इसके टॉप 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,499 रुपये है।
सेल ऑफर की बात करें तो अगर आप इस फोन को बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 2500 रुपये का अलग से डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, एक्सचेंज पर आपको 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी ने फोन को इंजन ब्लू, फोर्ज रेड और स्टील ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
Realme P4 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, Realme P4 5G फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। साथ ही, डिस्प्ले में 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही, यह Realme फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें हाइपर विजन चिप भी दी है। इस फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है।
Realme P4 5G कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ आपको 80W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।







