सड़क न होने से मरीज को खाट पर ले जाना पड़ा, वीडियो वायरल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में व्यवस्था खाट पर है। दरअसल, सड़क न होने के कारण मरीज को खाट पर ले जाना पड़ा। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। सड़क न होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। वे कीचड़ भरे रास्तों पर चलने को मजबूर हैं।

एक तरफ देश भले ही चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कितना विकास हुआ है, इसकी पोल खोलने वाली एक तस्वीर सामने आई है। दमोह के पथरिया जनपद पंचायत क्षेत्र के मनकोरा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक बीमार बुजुर्ग को खाट पर ले जाया जा रहा है।

ग्रामीण मरीज को खाट पर मुख्य सड़क तक ले जाते नजर आ रहे हैं। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन भले ही विकास का दावा करता हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है। पथरिया जनपद पंचायत क्षेत्र के मनकोरा गांव में सड़क न होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। उनकी मांग है कि गांव में सड़क बनाई जाए।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment