EPFO Online Claim: अगर आपकी सैलरी से प्रोविडेंट फंड (PF) कट रहा है, तो हम आपको बता देते हैं कि ज़रूरत पड़ने पर आप रिटायरमेंट से पहले अपने PF खाते से पूरा पैसा निकाल सकते हैं। याद रखें कि इस तरह की निकासी को पूर्ण और अंतिम निकासी कहा जाता है क्योंकि इसमें आपका PF, पेंशन और ब्याज का पैसा शामिल होता है। नौकरी करते हुए इस तरह की निकासी नहीं की जा सकती।
नौकरी करते हुए निकाले गए पैसे को आंशिक निकासी कहा जाता है। अगर आपको नौकरी छोड़े दो महीने हो गए हैं या अगली नौकरी ज्वाइन करने में अभी दो महीने बाकी हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया के ज़रिए अपने PF खाते का पूरा पैसा निकाल सकते हैं।
PF का पैसा निकालने का आसान तरीका
- अपने PF खाते से पूरा पैसा निकालने के लिए, सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने UAN Number और Password से अपने खाते में लॉग इन करना होगा।
- लॉग इन करने के बाद, आपको डैशबोर्ड पर दिख रहे ऑनलाइन सेवाओं के विकल्प पर क्लिक करके क्लेम विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जहाँ कुछ फ़ील्ड पहले से भरे हुए होंगे और कुछ फ़ील्ड में आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इस फॉर्म में आपको अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा और नियम व शर्तें स्वीकार करनी होंगी।
- इसके बाद आपको अपनी पिछली नौकरी का विवरण दिखाई देगा और उसमें नौकरी छोड़ने की तारीख भी लिखी होगी। नौकरी छोड़ने की तारीख का मतलब आपकी पिछली नौकरी का आखिरी कार्यदिवस है।
- इसके बाद आपको Proceed For Online Claim पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
- इसके बाद आपको “I want to apply for” में फॉर्म 19 चुनना होगा और उसके साथ आपके सामने एक और फॉर्म खुल जाएगा।
- इस विकल्प के नीचे आपको फॉर्म 15G जमा करने का विकल्प मिलेगा। यह फॉर्म तब भरकर जमा किया जाता है जब निकासी राशि 50 हज़ार से ज़्यादा हो और आप नहीं चाहते कि इस पर आपसे 10% TDS या टैक्स लिया जाए।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड में दिया गया पता भरना होगा और फिर कैंसल्ड चेक की इमेज अपलोड करनी होगी।
- इसके बाद नियम व शर्तें स्वीकार करें और Get Aadhaar OTP पर टैप करें और OTP वेरिफ़ाई करने के बाद अपना फॉर्म जमा कर दें।
पेंशन निकासी की आसान प्रक्रिया
- अब पेंशन राशि निकालने के लिए, आपको इस प्रक्रिया का पालन करते हुए एक अलग फॉर्म भरना होगा।
- सबसे पहले, Dashboard पर Online Services में जाएँ और “Claims” पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें और Proceed For Online Claim आगे बढ़ें।
- अब आप ” I want Apply for वाले ऑप्शन में Only Pension Withdrawal Form 10C” चुनें।
- इसके बाद, पिछले चरण की तरह, आपको अपना पता, रद्द चेक दर्ज करना होगा और नियम व शर्तों को स्वीकार करते हुए आधार ओटीपी सत्यापित करने के बाद फॉर्म जमा करना होगा।
सबमिशन अपडेट देखने की प्रक्रिया
यदि आप यह देखना चाहते हैं कि आपके द्वारा जमा किए गए दोनों फॉर्म सही तरीके से जमा हुए हैं या नहीं, तो आप EPFO Dashboard पर “Online Services” पर क्लिक करके “Track Claim Status” में अपने जमा किए गए फॉर्म और उनकी वर्तमान स्थिति देख सकते हैं। अगले तीन दिनों के बाद, आप यहाँ वापस आकर अपने दावे की स्थिति देख सकते हैं। यदि आपको Status में “Claim settled” दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका दावा EPFO द्वारा स्वीकृत हो गया है। आप अपनी EPFO पासबुक देखकर पता कर सकते हैं कि इसे कब मंजूरी मिली है।







