POVA Slim 5G: दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन 4 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। POVA Slim 5G नाम का यह फोन सैमसंग या ऐपल का नहीं, बल्कि Transsion Holding के ब्रांड Tecno का है। कंपनी ने कहा है कि यह फोन यूज़र्स को बेहद अल्ट्रा स्लिम लुक देगा। दावा किया गया है कि रोज़ाना इस्तेमाल के लिए इस फोन को इस्तेमाल करने में यूज़र्स को अच्छा लगेगा। कुछ दिन पहले कहा गया था कि फोन को 80,000 रुपये से कम कीमत में उतारा जा सकता है। फोन के कुछ खास फीचर्स भी सामने आए हैं।
POVA Slim 5G फीचर्स (संभावित)
POVA Slim 5G के बारे में कहा जा रहा है कि यह 5.95 मिमी पतला होगा। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 5200 एमएएच की बैटरी होगी। कहा जा रहा है कि Tecno के इस स्लिम स्मार्टफोन में स्टेनलेस स्टील फ्रेम होगा और इसे कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखी थी इसकी झलक
Tecno ने इसी साल मार्च में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में भी एक फ़ोन की झलक दिखाई थी। इसे दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफ़ोन बताया गया था। उस समय इस फ़ोन को Tecno Spark Slim कॉन्सेप्ट फ़ोन कहा गया था। POVA स्लिम 5G को भारत लाया जा रहा है। ऐसे में थोड़ी उलझन है कि क्या यह वही फ़ोन होगा या कंपनी भारत में कुछ नया ला रही है।







