Luminous EDGE GO 1500 Launch: एनर्जी सॉल्यूशन कंपनी (Energy Solution Company) ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज (Luminous Power Technologies) ने भारत में अपना नया ब्रांड EDGE लॉन्च किया है। इस ब्रांड के तहत कंपनी स्मार्ट और पोर्टेबल पावर डिवाइस लेकर आई है। इनमें सबसे खास है EDGE GO 1500, जिसका इस्तेमाल चलते-फिरते किया जा सकता है।
यह डिवाइस न केवल पावर बैकअप देता है, बल्कि इसमें म्यूजिक सिस्टम भी है। कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला पोर्टेबल पावर स्टेशन है, जिसमें पावर बैकअप और म्यूजिक दोनों का मिश्रण होगा। यानी अब लोग बैकअप के साथ-साथ मनोरंजन का भी आनंद ले सकेंगे।
Luminous EDGE GO portable Power Station: फीचर्स
- EDGE GO सीरीज़ को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह कई तरह के घरेलू और व्यावसायिक उपकरणों को चला सकता है।
- EDGE GO 1500 का आउटपुट 1200W और क्षमता 1120Wh है।
- कंपनी का दावा है कि यह लगभग 90 तरह के उपकरणों को चला सकता है।
- इसमें टू-वे स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह डिवाइस सिर्फ़ 1.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
- यह एक सामान्य डिवाइस की तुलना में 7 से 10 गुना तेज़ी से चार्ज होता है।
- इसमें 6 इंच का 50-वाट सबवूफर और 90 वाट साउंड आउटपुट वाले दो 2-इंच 15-वाट स्पीकर हैं।
Luminous EDGE GO portable Power Station: कीमत
कंपनी ने EDGE GO सीरीज़ में कई मॉडल लॉन्च किए हैं। आप इन्हें Amazon और Luminous की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
- EDGE GO P700 – ₹29,999
- EDGE GO P1000 – ₹42,499
- EDGE GO P1200 – ₹63,999
- EDGE GO 1500 – ₹1,14,999







