Ujjain News: उज्जैन जिले के नागदा में एक बड़ा हादसा हुआ है। खाचरोद तहसील के वेसोला गाँव के पास एक कार ऊँचाई से पानी में गिर गई। कार में एक 35 वर्षीय व्यक्ति, एक 6 वर्षीय बच्ची और एक 9 वर्षीय बालक सवार थे।
गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण सड़क किनारे बने कई छोटे-छोटे गड्ढे भी पानी का बड़ा स्रोत बन गए हैं।







