Google ने अपने लोकप्रिय Email प्लेटफ़ॉर्म Gmail के यूज़र्स को चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी हाल ही में हुई Salesforce Database चोरी की घटना के सिलसिले में दी गई है, जिससे लगभग 2.5 अरब अकाउंट प्रभावित हुए हैं। यूज़र्स को अपने पासवर्ड अपडेट करने और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सुरक्षा फ़ीचर को चालू रखने के लिए कहा गया है। Cyber विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक बड़ी हैकिंग घटना है। ऐसे में बेहद सावधान रहना ज़रूरी है। कंपनी की ओर से यह सबसे बड़ी चेतावनी है।
Salesforce Data चोरी
रिपोर्ट के अनुसार, सेल्सफोर्स डेटाबेस में सेंध लगाई गई है। यह काम शाइनीहंटर्स नामक एक हैकर समूह ने किया है। इससे पहले, इस समूह ने एटीएंडटी, टिकटमास्टर और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों का डेटा चुराया था। विशेषज्ञों का कहना है कि हैकरों का यह समूह यूज़र्स का डेटा लीक कर उसे बेच सकता था या ब्लैकमेल के लिए इस्तेमाल कर सकता था।
डेटा चोरी कैसे की गई?
टेक दिग्गज गूगल ने अपनी खुफिया रिपोर्ट में कहा कि हैकर्स ने यूज़र्स को फर्जी ईमेल भेजकर उनसे उनके क्रेडेंशियल दर्ज करने को कहा। दिलचस्प बात यह है कि ये ईमेल पूरी तरह से असली लग रहे थे। इससे उपयोगकर्ता अपनी जानकारी दर्ज कर लेते थे और हैकर्स उनके अकाउंट पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेते थे।
अब क्या करें?
डेटा ब्रीच को ध्यान में रखते हुए, गूगल ने अपने उपयोगकर्ताओं को कुछ ज़रूरी सलाह दी है। कंपनी ने कहा है कि हैकर्स से बचने के लिए सबसे पहले अपना जीमेल पासवर्ड रीसेट करें। ऐसा पासवर्ड बनाएँ जो बेहद अनोखा और मज़बूत हो। इससे हैकर्स आप तक नहीं पहुँच पाएँगे। साथ ही, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन फ़ीचर चालू करें। इससे पासवर्ड लीक होने पर भी अकाउंट सुरक्षित रहेगा।







